अच्छा चलो आज यादें पुरानी याद कर लेते हैं
वह पल जो गुज़ारे अब ज़रा उनकी भी सुध लेते हैं
दूर तक चले आये सफर में अब थोड़ा आराम कर लेते हैं
कुछ होने की चाह में जिए, अब थोड़ा जिया हुआ भी समझ लेते हैं
अच्छा चलो आज यादें पुरानी याद कर लेते हैं। .....
ये बिना मतलब की दौड़ में अब ज़रा रुक लेते हैं
ये देख तो लो की कहाँ से चले थे और हैं कहाँ ,
आज तक बस दूसरों को देखा, अब खुद को भी देख लेते हैं
बहुत बनावटी जी लिए , चलो एक बार खुद बन कर ज़ी लेते हैं

सफर लम्बा है ज़िन्दगी का ,इसको बड़ा बना लेते हैं
छोड़ कर, आने वाले की चिंता , जो है उसका जश्न मन लेते हैं
दौड़ है ये जो ख़तम नहीं होगी, तेज़ दौड़ना है ,
जो तेज़ दौड़ में गिरे,तो सहारा दे कोई ऐसा दोस्त बना लेते हैं